बिजली के टावर से लटकता मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

निचलौल थाना क्षेत्र के रुद्रौली गांव के उत्तरी सीवान में मंगलवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बिजली के एक टावर से फंदे पर लटका युवक का शव बरामद हुआ। ग्रामीणों की नजर जैसे ही टावर पर पड़ी, मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई

​स्थानीय निवासियों ने मृतक की पहचान गांव के ही बसंत चौधरी के 25 वर्षीय पुत्र रामकोकिल उर्फ दरोगा चौधरी के रूप में की है। स्वजनों के अनुसार, दो भाइयों में छोटा रामकोकिल अविवाहित था और बाहर रहकर मजदूरी करता था। वह करीब एक सप्ताह पूर्व ही घर लौटा था। मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे जब गांव के लोग नित्यक्रिया के लिए सीवान की ओर गए,

तो उन्हें टावर से शव लटकता हुआ दिखाई दिया, जिसकी सूचना तुरंत परिजनों और पुलिस को दी गई।​घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में रो रो कर बुरा हाल है सूचना पर पहुंची निचलौल पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लेकर जांच मे जुटी.

रिपोर्टर अरुणेश कुमार गुप्त

और पढ़ें

[the_ad id="164"]