नाबालिग को नेपाल ले जाने की कोशिश नाकाम, SSB ने किया रेस्क्यू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नौतनवा/महाराजगंज सीमा सुरक्षा और मानव तस्करी पर अंकुश लगाने के निरंतर अभियानों के तहत 66वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल एसएसबी कैम्पियरगंज की सीमा चौकी हरदीडाली के जवानों ने भारत नेपाल सीमा क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की को नेपाल ले जाने के प्रयास को विफल कर दिया

सीमा चौकी हरदीडाली कार्यक्षेत्र में स उप नि अर्जुन दास एवं अन्य जवानों द्वारा नियमित गश्त एवं चेकिंग की जा रही थी इस दौरान एक युवक और एक लड़की को संदिग्ध अवस्था में एक साथ आते देख गश्ती दल ने उन्हें रोककर पूछताछ किया प्रारंभिक पूछताछ के दौरान लड़की ने अपनी पहचान लक्ष्मीना चौहान उम्र 17 वर्ष निवासी ग्राम करौता जिला महाराजगंज के रूप में हुई युवक की पहचान संदीप बेलदार उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम बेभरी थाना भैरहवा जिला रूपन्देही नेपाल के रूप में हुई

​दोनों ने बताया कि वे एक-दूसरे को पिछले 8 महीनों से जानते हैं और मंदिर में शादी कर चुके हैं तथा नेपाल स्थित युवक के घर रहने जा रहे थे पहचान और आयु संबंधी दस्तावेजों की जाँच के दौरान लड़की के आधार कार्ड पर उसकी आयु 17 वर्ष नाबालिग पाई गई वहीं युवक के पास नेपाली नागरिकता प्रमाण-पत्र मौजूद था जिसके आधार पर वह 19 वर्ष का पाया गया

लड़की के नाबालिग होने की पुष्टि होते ही एसएसबी द्वारा तत्काल एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और गैर-सरकारी संगठन (NGO) मानव सेवा संस्थान’ को सूचित किया गया। AHTU और एनजीओ की टीम ने मौके पर पहुँचकर मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए विस्तृत और आवश्यक पूछताछ की और ​अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु युवक तथा नाबालिग लड़की को थाना चौक जिला महाराजगंज की पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया

और पढ़ें

[the_ad id="164"]