गोरखपुर के बिछिया जंगल के तुलसीराम मल्लाह टोला निवासी एक युवक की बाबा धाम यात्रा के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।युवक का शव छह अगस्त को कटोरिया थाना क्षेत्र के पास एक सुनसान स्थान पर स्थित पोखर से बरामद हुआ।
शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने युवक की हत्या की आशंका जताते हुए आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।मृतक की पहचान 27 वर्षीय रमेश निषाद के पुत्र बजरंगी निषाद के रूप में हुई है।वह बिछिया जंगल स्थित तुलसीराम मल्लाह टोला,शाहिद गली के रहने वाले थे।और 15 महीने पहले विवाह हुआ था और उसकी पत्नी 5 महीने की गर्भवती है।मृतक युवक 3 अगस्त को मोहल्ले के कुछ लोगों के साथ बाबा धाम गया था।
06 तारीख को झारखंड के थाना कटोरिया के पास एक सुनसान जगह से संदिग्ध परिस्थितियों में पुलिस ने उनका शव बरामद किया था।आशंका जताई गई जा रही है की हत्या कर उसकी लाश फेंकी गई थी।मृतक के साथ गए लोगों का कहना है कि हम लोग आगे थे।वह पिछड़ा गया था तभी से हम लोग उसकी तलाश कर रहे थे।
7 तारीख को बॉडी आने के बाद घर में कोहराम मच गया।शनिवार को आक्रोशित परिजन और आसपास के लोगों में हत्या का आरोप लगाते हुए,चार फाटक रोड स्थित ओवर ब्रिज पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया है।मौके पर स्थानीय प्रशासन द्वारा लोगो को समझाने बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक की पत्नी का कहना है कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा हम यहां से हटने वाले नहीं।हालांकि किन परिस्थितियों में यह मौत हुई है इसको लेकर तमाम चर्चाएं हो रही है।
जिला प्रभारी गोरखपुर – प्रदीप आनंद श्रीवास्तव









