चौक में कांग्रेस का मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन, दिल्ली रैली की तैयारियों पर हुई चर्चा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। नगर पंचायत चौक स्थित राज बिरियानी रेस्टोरेंट एवं पार्टी हॉल में कांग्रेस का मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन और दिल्ली रैली की तैयारी बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष एडवोकेट विजय कुमार सिंह ने की।

बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त, विधायक वीरेंद्र चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष आलोक प्रसाद सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन रामनारायण प्रसाद ने किया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमतों और बेरोजगारी को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की समस्याओं को लेकर संघर्ष जारी रखेगी। प्रदेश अध्यक्ष आलोक प्रसाद ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य एक नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित रैली की तैयारियों पर चर्चा करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

कार्यक्रम में सुप्रिया श्रीनेत, अवनीश सिंह, चंद्रजीत भारती, बख्शीश अली, गुड्डू शुक्ला और अमित शाही समेत कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीं, कार्यक्रम के अंत में भोजन व्यवस्था को लेकर भी चर्चा रही। रेस्टोरेंट संचालक ने बताया कि उन्हें 60 लोगों के भोजन की व्यवस्था करने की जानकारी दी गई थी। संख्या बढ़ने पर भोजन कम पड़ने की जिम्मेदारी पार्टी की है, उनकी नहीं।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]