
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, आवागमन मार्गों और अन्य जनसुविधाओं की स्थिति देखी। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को समय से तैयारियां पूरी करने और व्यवस्थाओं में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रखने को कहा।
वहीं, पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। महिला जायरीन की सुरक्षा पर भी विशेष जोर दिया गया।
निरीक्षण के बाद अधिकारियों और मेला कमेटी के सदस्यों के साथ समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि मेले में आने वाले जायरीन की सुरक्षा, सुविधा और सुगम आवागमन प्रशासन की प्राथमिकता है।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी पंकज वर्मा, अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।








