न छत, न पानी, न भोजन बेबस परिवार की दर्दभरी दास्तां

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बाराबंकी में एक गरीब परिवार की बदहाली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। परिवार रहने के लिए मकान, पीने के पानी और भोजन जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान है। वीडियो सामने आने के बाद कुछ समाजसेवियों ने मदद का हाथ बढ़ाया है, लेकिन परिवार को अब भी सरकारी सहायता का इंतजार है।

 मामला सिद्धौर ब्लॉक क्षेत्र के सराय मांदू मजरे नसीरपुर गांव का है, जहां मंगल सिंह और उनकी पत्नी माधुरी बेहद कठिन परिस्थितियों में जीवन गुजार रहे हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते उन्हें रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में भी परेशानी हो रही है।

अपनी बदहाली से परेशान मंगल सिंह और माधुरी ने रोते हुए अपनी पीड़ा बयां की और मदद की गुहार लगाई। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कुछ समाजसेवी परिवार के पास पहुंचे और आर्थिक सहायता प्रदान की।

हालांकि, पीड़ित परिवार का आरोप है कि अब तक कोई जनप्रतिनिधि उनकी सुध लेने नहीं पहुंचा। परिवार को आवास और अन्य बुनियादी सुविधाओं की उम्मीद है।

अब सवाल यह है कि क्या जिम्मेदार अधिकारी परिवार की स्थिति का जायजा लेकर पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाएंगे? जरूरत है कि प्रशासन मामले का संज्ञान लेकर परिवार की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए, ताकि मंगल सिंह और माधुरी को सम्मानजनक जीवन मिल सके।


और पढ़ें

[the_ad id="164"]