तेज रफ्तार ईको कार ने तीन युवकों को रौंदा, हालत गंभीर, सैफई रेफर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एसएसपी चौराहे के पास देर रात हुआ हादसा, पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया

इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एसएसपी आवास के पास शुक्रवार रात तेज रफ्तार ईको कार ने सड़क किनारे खड़े तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रूरा गांव निवासी अभिषेक पुत्र शिवराम सिंह, विवेक सिंह पुत्र हकीम सिंह और अंकुश पुत्र सर्वेश शुक्रवार रात करीब 11 बजे बाइक से इटावा रेलवे स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान तीनों एसएसपी चौराहे के पास रुक गए। बताया जा रहा है कि पुलिस लाइन की ओर से आ रही तेज रफ्तार ईको कार ने तीनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवकों के मित्र गोविंद ने तीनों को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया।

इमरजेंसी में तैनात ईएमओ डॉ. रवि कुमार ने बताया कि तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सैफई रेफर किया गया है। वहीं, गोविंद ने बताया कि युवक रास्ते में शौच के लिए रुके थे, तभी हादसा हुआ। पुलिस ने ईको कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]