
मतदान व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी राजा गणपति आर और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने राजकीय इंटर कॉलेज मैदान स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिले में कुल 45,213 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें स्नातक निर्वाचन के 40,600 और शिक्षक निर्वाचन के 4,613 मतदाता शामिल हैं।
सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर पुलिसकर्मियों के साथ सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन का लक्ष्य जिले में शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न कराना है।









