हरदोई। हरपालपुर ब्लॉक मुख्यालय पर पोलिंग बूथ के बाहर भाजपा नेता की होल्डिंग लगे होने का मामला सामने आया है। भाजपा नेता सूरत सिंह सोमवंशी की होल्डिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामला चर्चा में आते ही अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए होल्डिंग उतरवा दी।
जानकारी के मुताबिक, हरपालपुर ब्लॉक मुख्यालय पर शिक्षक निर्वाचन खंड और लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन के लिए मतदान केंद्र बनाया गया है। इसी पोलिंग बूथ के बाहर भाजपा नेता की होल्डिंग लगी हुई थी। वीडियो वायरल होने के बाद निर्वाचन व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे।मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार राजेश पटेल और रामकिशोरनेहोल्डिंग हटवाई। हालांकि, मतदान केंद्र के बाहर राजनीतिक होल्डिंग लगाए जाने को लेकर अब राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।इस मामले परसमाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने निर्वाचन के दौरान पोलिंग बूथ के बाहर राजनीतिक प्रचार सामग्री लगाए जाने के मामले को लेकर सवाल उठाए हैं।
फिलहाल, इस घटना के बाद सवाल उठ रहा है कि निर्वाचन के दौरान पोलिंग बूथ के बाहर राजनीतिक होल्डिंग कैसे लगाई गई और इसके लिए जिम्मेदार कौन है?