झांसी।मऊरानीपुर में चोरों के हौसले बुलंद हैं। थानेसेमहज50कदमकी दूरी पर स्थितसंजयदालमिल की गद्दी को चोरों ने निशाना बनाते हुए करीब दो लाखरुपये नकद औरएकलैपटॉपचोरी कर लिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक,गुरुवाररातगद्दी मालिक राजकुमारसेठरोजाना की तरहतालालगाकर घर चले गए थे।शुक्रवारसुबहकरीब9बजे जब वह गद्दी पर पहुंचे, तो अंदर जाने वाला दरवाजा टूटा मिला। अंदर जांच करने पर अलमारी में रखी नकदी और लैपटॉप गायब मिले। इसके बाद उन्होंने मऊरानीपुरथानेपहुंचकर पुलिस को घटना की सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।चोरसीढ़ियोंकी तरफ से अंदर पहुंचे थे और दरवाजा तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। पुलिसआसपासलगे सीसीटीवीकैमरोंकी फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके।
थाने के इतनेकरीबचोरीकीवारदात नेसुरक्षाव्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब पुलिस के सामने चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की चुनौती है।