महराजगंज में तड़ीपार आदेश तोड़ने पर गिरफ्तार: UP गुंडा कानून के तहत मामला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज, महराजगंज पुलिस ने जिला बदर के आदेश का उल्लंघन करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

सोनौली थाना पुलिस ने शिवम पाण्डेय (27 वर्ष) पुत्र जनार्दन पाण्डेय, निवासी ग्राम लक्ष्मीनगर टोला तिसुरी, थाना सोनौली को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी को 10 जुलाई 2026 को माननीय न्यायालय के आदेश पर छह माह के लिए जिला बदर (तड़ीपार) किया गया था और उसे आदेशों से विधिवत अवगत भी कराया गया था।

इसके बावजूद 6 अगस्त को पुलिस की चेकिंग के दौरान आरोपी अपने घर पर मिला, जिससे उसने न्यायालय के जिला बदर आदेश का उल्लंघन किया। इस मामले में थाना सोनौली पर मु0अ0सं0 73/2026 के तहत धारा 10, उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम, 1970 में मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय महराजगंज भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्र, वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामचन्द्र राय, कांस्टेबल शिवाकान्त सिंह तथा भानूप्रसाद शामिल रहे।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]