रामपुर जेल में आजम खान से मिले अखिलेश यादव, बोले- साजिश के तहत फर्जी मुकदमों में फंसाया गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी हुई चर्चा, आजम खान के परिवार से भी की मुलाकात

रामपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को रामपुर पहुंचे। यहां उन्होंने जिला जेल में बंद सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम से मुलाकात की। करीब एक घंटे तक चली इस मुलाकात में राजनीतिक परिस्थितियों और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई।

जेल से बाहर निकलने के बाद अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आजम खान के खिलाफ दर्ज मुकदमे झूठे और बेबुनियाद हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आजम खान को राजनीतिक साजिश के तहत फर्जी मुकदमों में फंसाया गया है। अखिलेश ने आजम खान के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता जताई और कहा कि वह फिलहाल अस्वस्थ हैं।

अखिलेश यादव ने बताया कि मुलाकात के दौरान वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भी आजम खान से विस्तृत चर्चा हुई। दोनों नेताओं के बीच प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों और पार्टी से जुड़े मुद्दों पर बातचीत हुई।

जेल में मुलाकात के बाद अखिलेश यादव आजम खान के परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने आजम खान की पत्नी डॉ. तंजीन फातिमा सहित परिवार के अन्य सदस्यों से करीब आधे घंटे तक बातचीत की।

इसके बाद सपा प्रमुख मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय पहुंचे। वहां से वह हेलीकॉप्टर के जरिए लखनऊ के लिए रवाना हो गए। अखिलेश यादव की इस मुलाकात को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

रिपोर्ट – हरविन्दर दिवकार

और पढ़ें

[the_ad id="164"]