हरपालपुर में एमएलसी चुनाव को लेकर बूथों का निरीक्षण, मतदाताओं की सुविधा पर जोर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरदोई। शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर हरदोई के हरपालपुर में तैयारियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को भाजपा नेताओं ने हरपालपुर ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर पोलिंग बूथ संख्या 56 और 56-अ का निरीक्षण किया। इस दौरान मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं और मतदाताओं की सुविधाओं का जायजा लिया गया।

उत्तर प्रदेश ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी और सवायजपुर विधानसभा के विधान परिषद चुनाव प्रभारी प्रीतेश दीक्षित ने बूथ परिसर की साफ-सफाई, मतदाताओं की सुविधा और मतदान संबंधी पर्चियां पहुंचाने की व्यवस्था पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान मतदाताओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए और प्रक्रिया निष्पक्ष माहौल में संपन्न होनी चाहिए।

प्रीतेश दीक्षित ने बताया कि भाजपा ने स्नातक एमएलसी सीट से इंजीनियर अवनीश कुमार और शिक्षक एमएलसी सीट से उमेश द्विवेदी को प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाताओं को सही जानकारी देने की अपील की।

वहीं, स्नातक एमएलसी चुनाव में अवनीश कुमार नाम के कई प्रत्याशियों के मैदान में होने पर उन्होंने विपक्ष पर मतदाताओं को भ्रमित करने का आरोप लगाया। उन्होंने मतदाताओं से प्रत्याशी की सही पहचान सुनिश्चित कर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]