पुलिस के अनुसार, चौक बाजार निवासी सत्यम प्रजापति पुत्र अखिलेश प्रजापति साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो गए थे। इस संबंध में उन्होंने चौक थाने में प्रार्थना-पत्र संख्या 14/2026 देकर शिकायत दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के निर्देशन में साइबर सेल ने जांच शुरू की।
जांच के दौरान साइबर सेफ पोर्टल की मदद से संदिग्ध के संबंध में जानकारी जुटाई गई। इसके बाद पुलिस टीम ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए लगातार प्रयास किए। परिणामस्वरूपक्टू 22 अबर 2026 को पीड़ित के खाते में धोखाधड़ी की पूरी रकम 7,000 रुपये वापस करा दी गई।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक शिवम सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए प्रिया सिंह और कांस्टेबल विशाल प्रजापति की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
महराजगंज पुलिस ने नागरिकों से साइबर धोखाधड़ी के प्रति सतर्क रहने और किसी भी घटना की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।









