छात्रों के दो गुटों में झगड़े के मामले में टटीरी चौकी के 14 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 बागपतके अहमदशाहरपुर पदड़ास्थित शास्त्री स्मारक इंटर कॉलेज के छात्रों के दो गुटों के बीच हुए झगड़े के मामले में पुलिस अधीक्षक पूर्णेन्द्र सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में अग्रवाल मंडीटटीरी चौकी प्रभारी समेत कुल 14 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन स्थानांतरित कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, गांव अहमदशाहरपुर पदड़ा में 18, 19 और 20 अक्टूबर को लगातार सांप्रदायिक झगड़े हुए थे। इन घटनाओं के संबंध में 21 अक्टूबर को बागपत कोतवाली में तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए। आरोप है कि टटीरी चौकी प्रभारी ने घटनाओं की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं दी और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने में लापरवाही बरती।क्षेत्राधिकारी नगर की रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने यह कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, मामले में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, 21 नामजद आरोपियों सहित अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सांप्रदायिक सौहार्द के लिए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्यूटी में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]