सिद्धार्थनगर में मनरेगा कार्य पर सवाल, कागजों में मजदूरों की हाजिरी और रात में ट्रैक्टर से चकरोड पटाई का आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सिद्धार्थनगर। जिले की बांसी तहसील के अंतर्गत आमामाफी ग्राम पंचायत में वीबी-जी राम जी योजना के तहत कराए जा रहे चकरोड निर्माण कार्य को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि सरकारी अभिलेखों में मजदूरों की हाजिरी दर्ज की जा रही है, जबकि मौके पर रात के समय ट्रैक्टर लगाकर मशीनों से पटाई कराई जा रही है।

ग्रामीणों के मुताबिक, वर्षों से चले आ रहे चकरोड को कथित तौर पर करीब 100 फीट पश्चिम की ओर खिसकाया जा रहा है। आरोप है कि पुराने चकरोड को बंद कर पोखरे के भीटे पर नए चकरोड का निर्माण कराया जा रहा है। इस मामले में संबंधित जिम्मेदारों की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए राजस्व विभाग की जानकारी और निगरानी पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि एसडीएम ने संबंधित लेखपाल से मामले की रिपोर्ट मांगी है।

अब बड़ा सवाल यह है कि चकरोड का स्थान बदलने और रात में मशीनों से काम कराने की अनुमति किसने दी? क्या मजदूरों की हाजिरी और मौके पर हुए कार्य का मिलान किया जाएगा? फिलहाल मामले में जांच रिपोर्ट और प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार है। आरोपों की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

रिपोर्ट- सुरेन्द्र मिश्रा

और पढ़ें

[the_ad id="164"]