समाजवादी चिंतक पंडित जनेश्वर मिश्र की जयंती पर घुघली में श्रद्धांजलि सभा, कार्यकर्ताओं ने याद किए उनके आदर्श

घुघली के श्रीराम मैरेज हॉल में पंडित जनेश्वर मिश्र की जयंती पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नगर पंचायत घुघली स्थित श्रीराम मैरेज हॉल में बुधवार को समाजवादी चिंतक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय पंडित जनेश्वर मिश्र की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए सामाजिक न्याय, समानता और संघर्ष के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय पंडित जनेश्वर मिश्र का पूरा जीवन गरीबों, किसानों, मजदूरों, युवाओं और समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित रहा। उन्होंने समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके आदर्श आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

वक्ताओं ने कहा कि समाज में भाईचारा, समान अवसर और सामाजिक न्याय की स्थापना ही पंडित जनेश्वर मिश्र के जीवन का उद्देश्य था। उनके विचारों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी समाज के प्रत्येक व्यक्ति की है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरुण कुमार (भावी प्रत्याशी, विधानसभा 318 महराजगंज सदर), अभय प्रताप यादव, तसौवर हुसैन (प्रदेश उपाध्यक्ष, लोहिया वाहिनी), हैदर अली, इरफान अली, महेंद्र प्रसाद, अहमद अली, विनोद वर्मा, महबूबा अंसारी, लालसाह प्रसाद, जमालुद्दीन, जुल्फिकार, शिव शंकर यादव, विजय यादव, रामाश्रय प्रसाद, अदालत यादव, अब्बास अली एवं विवेक कुशवाहा सहित समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन पंडित जनेश्वर मिश्र के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और समाजवादी मूल्यों को मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]