स्लग: कानपुर में मेले के दौरान हादसा, गुब्बारा विक्रेता की हालत गंभीर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कानपुर। नौबस्ता थाना क्षेत्र के धरीपुरवा में मंगलवार रात रावण दहन से पहले बड़ा हादसा हो गया। मेले में गुब्बारे बेचने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा कार्बाइड सिलिंडर अचानक फट गया। हादसे में दो साल की बच्ची समेत छह लोग घायल हो गए। धमाके के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई।

जानकारी के मुताबिक, धरीपुरवा निवासी रामू डिवाइडर के अंदर कार्बाइड सिलिंडर रखकर गुब्बारे बेच रहा था। मंगलवार रात करीब 11:15 बजे, जब मेले में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, तभी अचानक सिलिंडर फट गया। धमाके की चपेट में आने से गुब्बारा विक्रेता रामू उछलकर जमीन पर गिर पड़ा। हादसे में बबलू रघुवंशी, उनकी दो वर्षीय बेटी रिद्धि, क्षमा दीक्षित, आकाश राजपूत और राजू भी घायल हो गए।

मौके पर मौजूद पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए आत्माराम अस्पताल पहुंचाया। गुब्बारा विक्रेता रामू की गंभीर हालत को देखते हुए उसे एलएलआर अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों को मामूली चोटें आने की जानकारी सामने आई है।

घटना की सूचना मिलने पर डीसीपी दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी, एसीपी नौबस्ता अभिषेक कुमार राहुल और विधायक महेश त्रिवेदी अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने घायलों का हालचाल जाना और घटना के संबंध में जानकारी ली।

डीसीपी दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी के मुताबिक, कार्बाइड सिलिंडर फटने के कारण यह हादसा हुआ। गंभीर रूप से घायल गुब्बारा विक्रेता को एलएलआर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटा रही है।

 

और पढ़ें

[the_ad id="164"]