कानपुर महानगर कांग्रेस ने विजयदशमी पर किया ‘भाजपाई रावण’ का दहन, दस सिरों के जरिए जनसमस्याओं पर साधा निशाना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कानपुर.. विजयदशमी के अवसर पर कानपुर महानगर कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में शिवाला बाजार में ज्ञानेश कुमार के मुख वाले ‘भाजपाई रावण’ का दहन कर वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। इस दौरान रावण के दस सिर बनाए गए, जिन पर देश की प्रमुख समस्याओं और जनविरोधी मुद्दों को नाम दिया गया।

कांग्रेस द्वारा बनाए गए दस सिरों पर ज्ञानेश कुमार, चंदा चोरी,महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक, भ्रष्टाचार, महिला असुरक्षा, किसानों की बदहाली, जीएसटी और धार्मिक नफरत जैसे मुद्दे अंकित किए गए।

इस प्रतीकात्मक रावण दहन के माध्यम से कांग्रेस ने संदेश दिया कि विजयदशमी केवल बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व नहीं, बल्कि समाज में व्याप्त अन्याय, शोषण और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष का भी प्रतीक है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]