झांसी। मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 5,160 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। वहीं, एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, भंडरा हाईवे अंडरपास के पास कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बबलेश श्रीवास निवासी खकौरा, सुनील कुशवाहा निवासी कुंवरपुरा और भूपेंद्र अहिरवार निवासी खकौरा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की जामा तलाशी से 1,650 रुपये और जुए के फड़ से 3,510 रुपये बरामद किए। इस तरह कुल 5,160 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए गए।
वहीं, काशीराम रैकवार निवासी खकौरा मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
पुलिस ने मामले में मुकदमा संख्या 469/2026 के तहत जुआ अधिनियम की धारा 13 में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
स्थान: मऊरानीपुर, जिला झांसी, उत्तर प्रदेश।









