मेरठ: मंदिर से लौट रही महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, मां को याद कर बिलखती रही बेटी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में परतापुर थाना क्षेत्र के परतापुर फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर हुए हादसे में एक महिला की मौत हो गई। महिला शनि देव मंदिर में पूजा-अर्चना और प्रसाद चढ़ाने गई थी। घर लौटते समय वह अचानक ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

मृतका की पहचान शीला देवी, पत्नी लालू राजभर, उम्र करीब 32 वर्ष, निवासी खूनसेखपुर, जिला मऊ, के रूप में बताई गई है। जानकारी के मुताबिक, महिला के पति और बेटा गांव गए हुए थे। हादसे के बाद जब उसकी 15 वर्षीय बेटी सोनम को मां की मौत की सूचना मिली, तो वह बेसुध होकर रोने लगी।

बेटी अपनी मां को याद करते हुए बार-बार कहती रही, “मम्मी तुम कहां चली गईं, अब कैसे रहेंगे हम।” उसकी चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी उसे लेकर थाने पहुंचे। इस हृदयविदारक घटना से आसपास के इलाके में भी शोक की लहर दौड़ गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

महिला की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां को खोने के गम में बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्ट: उज्जवल रस्तोगी, मेरठ।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]