सीतापुर ब्रेकिंग: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, गोली लगने के बाद गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की आरोपी से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, बीती 14 अक्टूबर को 13 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। मामले में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

 

और पढ़ें

[the_ad id="164"]