महराजगंज में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी शनिवार को बरवा फहीम पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान के आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। पंकज चौधरी ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। इस दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
महराजगंज के बरवा फहीम में शनिवार को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान के आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने दिवंगत के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और परिजनों से बातचीत कर उन्हें सांत्वना दी। पंकज चौधरी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार को इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का संबल दिया।
मुलाकात के दौरान भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, जिला कोषाध्यक्ष आकाश गुप्ता, चेयरमैन राजेश जायसवाल और प्रमुख वेद शुक्ला सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।









