मैनपुरी। जनपद मैनपुरी के थाना भोगांव क्षेत्र के गांव जसवंतपुर में बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाद के बाद दबंगों ने एक महिला के साथ जमकर मारपीट की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

पीड़िता पूजा के अनुसार, बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद पीड़िता ने थाना भोगांव पहुंचकर पुलिस से शिकायत की और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पीड़िता का आरोप है कि थाने पर उसकी शिकायत पर सुनवाई नहीं हुई, जिससे नाराज होकर उसने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने मामले में निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
घटना के बाद क्षेत्र में मामले को लेकर चर्चा है। अब पीड़िता को पुलिस प्रशासन से न्याय मिलने की उम्मीद है।
वहीं, मामले में पुलिस की ओर से तहरीर के आधार पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है। जांच के बाद ही घटना से जुड़े तथ्यों और आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
बाइट पूजा, पीड़िता।









