देशी शराब की दुकान में चोरी, दीवार काटकर करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी ले गए चोर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बदायूं कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव असरासी में चोरों ने देशी शराब की दुकान को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान की दीवार काटकर अंदर घुसे और कथित तौर पर करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी उस समय हुई, जब अरविंद दुकान खोलने पहुंचे।

अरविंद के अनुसार, जब उन्होंने दुकान खोली तो अंदर शराब की पेटियां बिखरी पड़ी थीं और दीवार कटी हुई थी। दुकान की हालत देखकर उन्हें चोरी होने का पता चला। इसके बाद उन्होंने आपातकालीन नंबर 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।

लगातार चोरियों से लोगों में चिंता

स्थानीय क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि कादरचौक थाना क्षेत्र में पहले भी कई चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन कई मामलों में खुलासा न होने से लोगों में नाराजगी है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को सक्रियता बढ़ानी चाहिए।

 

लोकेशन- बदायूं

संवाददाता -पवन तोमर

और पढ़ें

[the_ad id="164"]