स्लग: कमला नगर जैन मंदिर से निकली श्रीजी की रथ यात्रा और विशाल घट यात्रा, पंचदिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मेरठ के कमला नगर स्थित जैन मंदिर से श्रीजी की रथ यात्रा और विशाल घट यात्रा के साथ पंचदिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव एवं स्वर्ण जयंती समारोह का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर जैन समाज के श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई दिल्ली रोड स्थित जगदीश मंडप पहुंची।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम डॉ. पीके जैन ने पंडाल का उद्घाटन किया, जबकि संदीप जैन (पाकी) ने मंच का उद्घाटन किया। धार्मिक अनुष्ठानों के अंतर्गत चिन्मय जैन ने सोधर्म इंद्र, पुष्कित जैन ने भारत चक्रवर्ती और सुदीप जैन ने यज्ञनायक के रूप में शांति धारा की।

इस दौरान आचार्य श्री सौरभ सागर जी महाराज ने समवशरण की महत्ता बताते हुए कहा कि समवशरण में व्यक्ति अपने अहंकार का त्याग करता है। उन्होंने आध्यात्मिक जीवन में विनम्रता और आत्मचिंतन के महत्व पर प्रकाश डाला।

महोत्सव के प्रथम दिन आयोजित महाअर्चना में लगभग 600 इंद्र-इंद्राणियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के प्रारंभ में राकेश जैन, मुकेश जैन और अजन्ता परिवार ने आचार्य श्री को श्रीफल भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस धार्मिक आयोजन में कार्यक्रम चेयरमैन वीरेंद्र जैन सहित चिन्मय, उत्कर्ष, प्रतीक, ऋषभ सर्राफ, अभिनव, संजय कलश, संजीव गॉडविन, प्रदीप, आलोक, अजय, विपिन, राजकुमार और संजीव पेट्रोल पंप वालों सहित अनेक लोगों का विशेष सहयोग रहा।

 

और पढ़ें

[the_ad id="164"]