महराजगंज मिशन शक्ति केंद्र की पहल से सुलझे पारिवारिक विवाद, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और पारिवारिक समस्याओं के समाधान के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत थाना चौक की मिशन शक्ति टीम ने सराहनीय पहल की। पुलिस की मध्यस्थता से पूर्व में निस्तारित पारिवारिक विवादों से जुड़े परिजनों को 16 अक्टूबर को थाने पर आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और उनके परिजनों से संवाद स्थापित किया और समस्याओं के समाधान को लेकर फीडबैक प्राप्त किया। महिलाओं ने पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए बताया कि टीम ने उनकी समस्याओं को विनम्रता और संवेदनशीलता के साथ सुना। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और प्रभावी मध्यस्थता से उनके पारिवारिक विवादों का समाधान हो सका है।

महिलाओं ने बताया कि वर्तमान में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। उन्होंने इस पहल के लिए महराजगंज पुलिस का आभार जताया।

मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा प्रदान करने के साथ उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रही है। थाना चौक मिशन शक्ति केंद्र की यह पहल पुलिस और आमजन के बीच विश्वास मजबूत करने तथा पारिवारिक संबंधों में सामंजस्य स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]