महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में शामिल एक बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 9 अगस्त 2026 को ग्राम खड़खोड़ा में हजारीलाल पुत्र राजकुमार पर अभियुक्तगण द्वारा हमला कर हत्या कर दी गई थी। घटना के संबंध में मृतक के परिजन राजकुमार पुत्र तामेश्वर निवासी ग्राम हरैया, थाना पुरन्दरपुर द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर थाना बृजमनगंज में मुकदमा अपराध संख्या 196/2026, धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी फरेन्दा सुश्री दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में बृजमनगंज पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 10 अगस्त को दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान उमेश साहनी पुत्र कोइल तथा रामप्यारे साहनी पुत्र रामकरन उर्फ जरलाहे, दोनों निवासी खड़खोड़ा, थाना बृजमनगंज, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने एक बाल अपचारी को भी संरक्षण में लिया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।









