हाटा नेशनल हाईवे के पूर्वी छोर पर रफ्तार, पश्चिमी छोर पर सुस्त ओवरब्रिज निर्माण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाटा नगर में एनएच-28 पर प्रस्तावित दो ओवरब्रिज का निर्माण कार्य लोगों की उम्मीदों के बीच आगे बढ़ रहा है, लेकिन दोनों छोर पर काम की रफ्तार में बड़ा अंतर साफ नजर आ रहा है। नगर के पूर्वी छोर स्थित महाराणा प्रताप चौक पर ओवरब्रिज निर्माण तेजी से चल रहा है। यहां दो पिलर भी खड़े किए जा चुके हैं। वहीं पश्चिमी छोर के बाघनाथ चौक, जिसे शहीद चौक के नाम से भी जाना जाता है, वहां निर्माण कार्य काफी धीमा है। अभी यहां पिलर खड़े होने का इंतजार है।

ओवरब्रिज बनने से एनएच-28 पर लगातार बढ़ रहे यातायात दबाव और हाटा नगर की जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। रोजाना जाम के कारण वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। ऐसे में निर्माण कार्य जल्द पूरा होना जरूरी है।

वहीं ओवरब्रिज के साथ बनाई जा रही सर्विस रोड भी कई जगह अधूरी है। बारिश के बाद सर्विस रोड पर जलभराव होने से राहगीरों और वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। लोगों का कहना है कि सिर्फ ओवरब्रिज निर्माण ही नहीं, बल्कि सर्विस रोड का काम भी समय से पूरा कराया जाए।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि पूर्वी छोर की तरह पश्चिमी छोर पर भी निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए, ताकि जाम, जलभराव और आवागमन की समस्या से जल्द राहत मिल सके।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]