हरदोई में कांसेप्ट कार्स पर गंभीर आरोप, कर्मचारी ने वेतन कटौती तो ग्राहक ने लगाया 70 हजार की ठगी का आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से उठे सवाल, संस्थान प्रबंधन का पक्ष आना बाकी

हरदोई। जिले में कांसेप्ट कार्स संस्थान की कार्यशैली को लेकर विवाद सामने आया है। एक पूर्व कर्मचारी ने बिना नोटिस नौकरी से निकालने और वेतन कटौती का आरोप लगाया है, जबकि एक ग्राहक ने वाहन खरीद के दौरान करीब 70 हजार रुपये की कथित ठगी होने का दावा किया है। मामले से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात कही जा रही है।

पूर्व कर्मचारी अभिषेक मिश्रा का आरोप है कि संस्थान ने उन्हें बिना पूर्व सूचना नौकरी से हटा दिया। साथ ही वेतन में कटौती की गई और जॉइनिंग लेटर तथा एनओसी भी उपलब्ध नहीं कराई गई। उनका कहना है कि जरूरी दस्तावेज नहीं मिलने से दूसरी जगह रोजगार पाने में परेशानी हो रही है।

वहीं, ग्राहक मणिरत्नम तिवारी ने आरोप लगाया कि वाहन खरीद के दौरान उनके साथ करीब 70 हजार रुपये की आर्थिक धोखाधड़ी हुई। उनका दावा है कि मामले की सच्चाई जानने के लिए उन्होंने स्वयं संस्थान में नौकरी की और कार्यप्रणाली समझने के बाद वीडियो जारी किया।

इसके अलावा संस्थान में वाहनों की कीमतों को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। हालांकि, इन आरोपों और वीडियो में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

फिलहाल कांसेप्ट कार्स प्रबंधन का पक्ष सामने नहीं आया है। आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट करने के लिए संबंधित दस्तावेजों और तथ्यों की निष्पक्ष जांच जरूरी है।

 

संवाददाता- अमित सिंह

और पढ़ें

[the_ad id="164"]