स्लग: स्वार सीएचसी में दवा की कमी का मुद्दा उठा, व्यापार मंडल ने सीएमओ से की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रामपुर में व्यापारियों ने स्वार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में काला पीलिया की दवा उपलब्ध कराने की मांग उठाई है। इसको लेकर व्यापारियों ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. दीपा सिंह को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों का कहना है कि दवा के लिए मरीजों को स्वार से रामपुर आना पड़ता है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।

बुधवार दोपहर करीब 12 बजे तहसील स्वार से बड़ी संख्या में व्यापारी रामपुर स्थित सीएमओ कार्यालय पहुंचे। व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप सोनी के नेतृत्व में व्यापारियों ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. दीपा सिंह को ज्ञापन सौंपकर स्वार सीएचसी में काला पीलिया की दवा उपलब्ध कराने की मांग की।

व्यापारियों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि स्वार सीएचसी में दवा उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को दवा लेने के लिए रामपुर जाना पड़ता है। इससे न केवल उनका समय बर्बाद होता है, बल्कि दवा प्राप्त करने के लिए दो से तीन दिन तक लाइन में लगने की परेशानी भी उठानी पड़ती है।

व्यापारियों का कहना है कि यदि स्वार सीएचसी में ही दवा उपलब्ध करा दी जाए, तो क्षेत्र के मरीजों को राहत मिलेगी और उन्हें उपचार के लिए बार-बार रामपुर नहीं आना पड़ेगा।

वहीं, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. दीपा सिंह ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि स्वार सीएचसी में काला पीलिया की दवा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस मांग पर कब तक कार्रवाई की जाती है और स्थानीय मरीजों को कब तक राहत मिल पाती है।

AR7 News | रामपुर से हरविन्दर दिवाकर की रिपोर्ट

और पढ़ें

[the_ad id="164"]