स्लग: मोबाइल की दुकान में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का सामान बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सिद्धार्थनगर जिले में पुलिस को चोरी के एक मामले में सफलता मिली है। डिड़ई थाना क्षेत्र के बरहपुर में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान से हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शिवनगर डिड़ई पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तेनुई पुलिया के पास से दोनों आरोपियों को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के पास से मोबाइल रिपेयरिंग में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया गया है। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद ने कार्रवाई की जानकारी दी।

सिद्धार्थनगर जिले के डिड़ई थाना क्षेत्र के बरहपुर में मोबाइल बनाने की दुकान से सामान चोरी होने का मामला सामने आया था। मामले में कार्रवाई करते हुए शिवनगर डिड़ई पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम ने तेनुई पुलिया के पास से दो आरोपियों दीपक और आकाश को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक हेक्सा, एक पुरानी कैंची, तीन मोबाइल फोन, एक चाकू और दस चार्जर सहित डाटा केबल बरामद की गई हैं।

इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई है।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद चोरी के मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

 

और पढ़ें

[the_ad id="164"]