सोहगीबरवा में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित, विधायक प्रेम सागर पटेल रहे मौजूद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। तहसील निचलौल क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित ग्राम सोहगीबरवा में गुरुवार को जिला प्रशासन की ओर से राहत एवं सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल की उपस्थिति में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को राहत सामग्री वितरित की।

बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर रही हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सोहगीबरवा गांव पहुंचे और ग्रामीणों से संवाद कर बाढ़ से उत्पन्न समस्याओं तथा उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों को खाद्य सामग्री सहित अन्य जरूरी राहत सामग्री उपलब्ध कराई।

इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि बाढ़ की स्थिति में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन उनकी सुरक्षा एवं सहायता के लिए पूरी तरह सक्रिय है। आवश्यकता के अनुसार प्रभावित लोगों तक हरसंभव सहायता पहुंचाई जाएगी। प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों को लगातार संचालित किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जरूरत पड़ने पर राहत एवं बचाव कार्यों में प्रशासन का सहयोग सुनिश्चित किया जाए।

जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रशासनिक एवं पुलिस टीमें प्रभावित गांवों में सक्रिय रहकर ग्रामीणों की जरूरतों का जायजा ले रही हैं और आवश्यकतानुसार राहत सामग्री तथा अन्य सहायता उपलब्ध कराने का कार्य जारी है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]