सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन, सांसद जगदंबिका पाल ने युवाओं को खेलों से जुड़ने का किया आह्वान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में आज ‘खेलो इंडिया संवाद—खेल की बात, पीएम मोदी के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलों को लेकर दिए गए प्रेरक विचारों को सुना।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने, युवा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर देने और आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं से खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा अपनी प्रतिभा को लगातार निखारने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल ने विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने बच्चों से प्रधानमंत्री के संवाद को लेकर उनके उत्साह के बारे में जानकारी ली। साथ ही विद्यार्थियों ने खेल को करियर के रूप में अपनाने को लेकर सवाल किए।

सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर मौजूद खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी, जिला युवा अधिकारी, जिला खेल अधिकारी, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख नौगढ़ सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट: प्रदीप शर्मा

और पढ़ें

[the_ad id="164"]