सहारनपुर दमकल विभाग को मिला नया ‘हथियार’, 18 हजार लीटर क्षमता वाला फायर टेंडर शामिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सहारनपुर। जिले में आगजनी की घटनाओं पर प्रभावी ढंग से काबू पाने और आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्य को मजबूत करने के लिए दमकल विभाग की क्षमता बढ़ाई गई है। विभाग को 18 हजार लीटर पानी की क्षमता वाला नया फायर टेंडर मिला है।

बताया गया कि नया फायर टेंडर महज एक मिनट में करीब 3200 लीटर पानी आग पर फेंकने की क्षमता रखता है। इससे बड़े पैमाने पर होने वाली आग की घटनाओं से निपटने में अग्निशमन विभाग को काफी मदद मिलेगी।

सहारनपुर में बड़ी संख्या में औद्योगिक क्षेत्र, लकड़ी के कारखाने और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान हैं, जहां आग लगने की स्थिति में तेजी से राहत और बचाव कार्य करना चुनौतीपूर्ण होता है। ऐसे में अत्याधुनिक क्षमता वाले इस फायर टेंडर के शामिल होने से दमकल विभाग की कार्रवाई पहले के मुकाबले अधिक प्रभावी होने की उम्मीद है।

नए फायर टेंडर के जरिए बड़े अग्निकांड के दौरान अधिक मात्रा में पानी की आपूर्ति कर आग पर जल्द काबू पाने का प्रयास किया जा सकेगा। इससे जनपद में अग्निशमन व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

रिपोर्ट— काशिफ खान, सहारनपुर

और पढ़ें

[the_ad id="164"]