समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएंगे भाजपा की नीतियां: रंजीत कुमार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अनुसूचित मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने संगठन को मजबूत करने और वंचित समाज को जोड़ने का लिया संकल्प

चंदौली। भारतीय जनता पार्टी ने रंजीत कुमार को चंदौली जिले का अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए संगठन को मजबूत बनाने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक भाजपा की नीतियों को पहुंचाने का संकल्प लिया।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। उनका मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित, शोषित और जरूरतमंद लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और केंद्र तथा प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुंचाई जाएगी। इसके लिए अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।

रंजीत कुमार ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सामूहिक प्रयासों पर निर्भर करती है। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जिले में संगठन का विस्तार किया जाएगा।

उन्होंने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और एकता को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। कहा कि दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को पार्टी से जोड़ना उनकी प्राथमिकता होगी। कार्यकर्ताओं के सहयोग से अनुसूचित मोर्चा को मजबूत बनाते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।

 

रिपोर्ट- अशोक कुमार जायसवाल

और पढ़ें

[the_ad id="164"]