श्री श्याम शक्ति धाम मंदिर पर नगर अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने चलाया स्वच्छता अभियान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नौतनवा महाराजगंज भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 76 वे जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को नगर स्थित श्री श्याम शक्ति धाम मन्दिर में जन भागीदारी कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी व सभासदों एवं मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने अपनी सहभागिता देकर कार्यक्रम के उद्देश्य को सफल बनाया
कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने मन्दिर परिसर में सफाई अभियान चलाया और जहा कभी सफाई नहीं हो पाती थी

उन सभी ब्लैक स्पॉट पर सफाई किया तथा कीटनाशक दवाओ का छिड़काव करके स्वच्छ भारत के स्वप्न को साकार किया।
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि “मान0 प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन को पूरा भारत स्वच्छता पर्व के रूप में मना रहा हैं जिसके तहत देश के कोने कोने से काफी रोचक तस्वीरें आ रही हैं व बढ़चढ़ कर जन भागीदारी निभाई जा रही हैं।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज,सभासद धर्मात्मा जायसवाल,अनिल मद्धेशिया,सुरेंद्र बहादुर जायसवाल,अभय कुमार,लल्लू जायसवाल,अनिल जायसवाल एवं दिनेश खेतान,पवन बेरीवाल,लिपिक संतोष श्रीवास्तव,गोविन्द,दीपू प्रजापति,सत्यप्रकाश,अमित कुमार,कमलेश पासवान सहित पालिका के कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]