हरदोई। अमित सिंह। नगर पालिका परिषद शाहाबाद के वार्ड संख्या 19, मोहल्ला खत्ता जमाल में हुए सभासद पद के उपचुनाव का परिणाम घोषित हो गया है। चुनाव में सुषमा त्रिपाठी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कमलेश रस्तोगी को 134 मतों के अंतर से हराकर शानदार जीत दर्ज की। चुनाव परिणाम घोषित होते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
मतगणना के दौरान सुषमा त्रिपाठी को कुल 634 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कमलेश रस्तोगी को 500 वोट मिले। वहीं, तीसरे प्रत्याशी धीरज अग्निहोत्री को 284 मतों से संतोष करना पड़ा। इस प्रकार सुषमा त्रिपाठी ने 134 मतों की बढ़त के साथ सभासद पद पर जीत हासिल की।
जीत की घोषणा होते ही समर्थकों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। समर्थकों ने नवनिर्वाचित सभासद को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
जीत के बाद सुषमा त्रिपाठी ने वार्ड की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता की समस्याओं का समाधान पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने और लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल कराने का प्रयास करेंगी। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी नवनिर्वाचित सभासद से विकास कार्यों में तेजी लाने की उम्मीद जताई है।
संवाददाता- अमित सिंह
लोकेशन- हरदोई









