
जानकारी के मुताबिक, सभी छह लोग संभल जिले के रहने वाले थे और ट्रैक्टर से जौनपुर में ईंट-भट्ठे पर काम करने जा रहे थे। बुधवार शाम करीब चार बजे उन्होंने यात्रा शुरू की थी। ट्रैक्टर के पीछे मिट्टी तैयार करने की मशीन भी लगी हुई थी।
बुधवाना के पास ट्रक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर पलट गया और उस पर सवार सभी लोग सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घायलों में मोहम्मदपुर निवासी कौसर, सराय सिकंदर निवासी सोमवती और उनका पांच वर्षीय बेटा ऋषभ तथा बिचैली गांव निवासी हसनैन शामिल हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस मृतकों की पहचान सहित हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
संवाददाता: धर्मेंद्र कुमार शर्मा, शाहजहांपुर।









