शाहजहांपुर। जिले में गुम एवं खोए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान में शाहजहांपुर सर्विलांस सेल, जनपदीय एसओजी एवं थानों पर संचालित साइबर हेल्प डेस्क की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है।
संयुक्त टीम ने तकनीकी सर्विलांस और साइबर सेल की मदद से 151 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस द्वारा बरामद किए गए मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों की पहचान एवं आवश्यक सत्यापन के बाद उन्हें सुपुर्द किए गए। लंबे समय से अपने खोए मोबाइल फोन की तलाश कर रहे लोगों को मोबाइल वापस मिलने पर उनके चेहरे पर खुशी देखने को मिली।
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर शाहजहांपुर देवेन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस की सर्विलांस सेल, एसओजी और साइबर हेल्प डेस्क की संयुक्त टीम लगातार गुम एवं खोए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए कार्य कर रही है। इसी क्रम में 151 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को वापस किए गए हैं।
बाइट – देवेन्द्र कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, शाहजहांपुर









