वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, सात गिरफ्तार, आठ चोरी की बाइक बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतापगढ़। कोतवाली नगर पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर चोरी की आठ मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार 18 सितंबर की रात किशुनदासपुर पुल के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की गई। बरामद मोटरसाइकिलों में पल्सर, सुपर स्प्लेंडर, होंडा साइन, अपाचे और पैशन प्रो शामिल हैं। इनमें चार बाइकों के संबंध में कोतवाली नगर थाने में पहले से चोरी के मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदर्श कुमार पासी उर्फ बीरू पासी, अमन पटेल उर्फ निरहुआ, अंशुल कुमार, अनमोल पाल, मो. याकूब, रामगुलाम शर्मा और राजेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में एएसपी पूर्वी आलोक कुमार और सीओ नगर आशुतोष मिश्रा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सुभाष कुमार यादव के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में कोतवाली नगर पुलिस के साथ स्वाट और सर्विलांस टीम शामिल रही।

 

रिपोर्ट: प्रेम मिश्रा, प्रतापगढ़

और पढ़ें

[the_ad id="164"]