रायबरेली में 216 किलो अवैध पटाखे बरामद, दंपती गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायबरेली। दिवाली से पहले गुरबख्शगंज थाना पुलिस ने अवैध पटाखों के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सहजोरा गांव में एक घर से करीब 216 किलो पटाखे बरामद किए। पुलिस के मुताबिक पटाखे 19 बोरों में भरकर रखे गए थे। बरामद पटाखों की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस को सहजोरा गांव में बिना लाइसेंस पटाखे बनाने और बेचने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर नफीस के घर छापेमारी की गई, जहां तलाशी के दौरान भारी मात्रा में पटाखे मिले। पुलिस ने मौके से नफीस और उसकी पत्नी मेहरून निशा को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, दंपती दिवाली के दौरान पटाखों की बिक्री की तैयारी में था। वहीं, जांच में यह बात भी सामने आई है कि बरामद पटाखों के लिए बारूद लालगंज निवासी मोहम्मद सलीम के यहां से लाए जाने की जानकारी मिली है। पुलिस इस बिंदु समेत पूरे मामले की जांच कर रही है।

पुलिस अब अवैध पटाखा कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]