लखनऊ। राजधानी लखनऊ में लग्जरी कार में स्टंट और कथित तौर पर बीयर पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो केजीएमयू क्षेत्र का बताया जा रहा है। हालांकि, वीडियो कब का है, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।वायरल वीडियो में एक युवती लग्जरी कार के सनरूफ से बाहर निकलकर हाथ में बीयर की कैन लिए झूमती दिखाई दे रही है। वीडियो में कार के साथ स्टंट किए जाने का दृश्य भी नजर आ रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
राजधानी की सड़कों पर इस तरह की गतिविधियां न केवल यातायात व्यवस्था के लिए खतरा बन सकती हैं, बल्कि वाहन में सवार लोगों और सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा को भी जोखिम में डाल सकती हैं।
फिलहाल वायरल वीडियो की तारीख और घटनास्थल की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि मामले में पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई की गई है या नहीं। वीडियो की सत्यता और पूरे मामले की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।