रक्षाबंधन पर महिलाओं को तीन दिन मुफ्त बस यात्रा, राज्य मंत्री ने योजना का किया शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बहराइच। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने की योजना का शुभारंभ करने राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु बहराइच पहुंचे। उत्थान ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने योजना की शुरुआत की और इसे महिलाओं के सम्मान व आत्मनिर्भरता से जोड़ते हुए सरकार की उपलब्धि बताया।

राज्य मंत्री राकेश राठौर ने कहा कि मुफ्त बस यात्रा की सुविधा से समाज की आधी आबादी को सम्मान मिला है। अब महिलाओं को अपने जरूरी कार्यों के लिए किसी पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी। वह आत्मनिर्भर होकर अपने कार्यों को पूरा कर सकेंगी।

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के पर्व पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं को तीन दिनों तक रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा रही है। इससे महिलाएं आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंचकर भाइयों को राखी बांध सकेंगी और रक्षाबंधन का त्योहार पूरे आनंद के साथ मना सकेंगी।

राज्य मंत्री ने कहा कि योगी सरकार लगातार महिलाओं के उत्थान और सम्मान के लिए काम कर रही है और आने वाले समय में भी महिलाओं के हित में योजनाएं जारी रहेंगी।

कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने भी मुफ्त बस यात्रा की सुविधा की जमकर सराहना की। महिलाओं ने कहा कि इस योजना से उन्हें काफी सहूलियत मिलेगी और रक्षाबंधन पर अपने भाइयों के घर जाने में आर्थिक परेशानी नहीं होगी। महिलाओं ने योजना शुरू करने के लिए प्रदेश सरकार का आभार जताया।

कार्यक्रम के दौरान परिवहन विभाग के अधिकारियों ने भी योजना से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

बहराइच, उत्तर प्रदेश रिपोर्ट अनिरुद्ध मिश्रा

और पढ़ें

[the_ad id="164"]