युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह की संदिग्ध मौत की CBI जांच की मांग, डीएम को सौंपा पत्रक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। युवा वैज्ञानिक स्वर्गीय राहुल सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु की CBI जांच कराने समेत तीन सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रीय सैथवार-मल्ल स्वाभिमान मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल को पत्रक सौंपा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर मनोज सिंह के निर्देश पर जिलाध्यक्ष उपेंद्र सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट पहुंचा। पत्रक के माध्यम से सिसवा ब्लॉक के असमन छपरा गांव निवासी स्वर्गीय राहुल सिंह की 14 जुलाई को लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हैनिमन चौराहे के पास नोवोटेल होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु की निष्पक्ष जांच की मांग की गई।

संगठन ने कहा कि महज 22 वर्ष की उम्र में प्रतिष्ठित युवा वैज्ञानिक के रूप में पहचान बनाने वाले राहुल सिंह की मौत से परिवार और क्षेत्र के लोग स्तब्ध हैं। प्रतिनिधिमंडल ने घटना की परिस्थितियों का पर्दाफाश करने और यदि जांच में किसी व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

संगठन की ओर से सरकार के समक्ष तीन प्रमुख मांगें रखी गईं। इनमें राहुल सिंह की संदिग्ध मृत्यु की CBI से जांच, पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग शामिल है।

जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने प्रतिनिधिमंडल और पीड़ित परिवार की बात सुनते हुए मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया।
इस दौरान पीड़ित परिवार की ओर से संजय सिंह, बृजेश सिंह, आदित्य प्रजापति, लाल बहादुर सिंह, कृपाल, आरपी मल, अनिरुद्ध सिंह, अनिल सिंह, श्रवण मल, सुरेंद्र मल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]