युवती को बुर्का पहनाकर ले जाने का आरोप, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने दो युवकों को पुलिस को सौंपा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मिगलानी सिनेमा के पास युवती के साथ मिले दो युवक, कटघर थाने पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

मुरादाबाद। मुरादाबाद में एक युवती को कथित तौर पर प्रेम जाल में फंसाकर बुर्का पहनाकर ले जाने का मामला सामने आया है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दो युवकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना को लेकर कटघर थाने में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग उठाई।

जानकारी के अनुसार, थाना गलशहीद क्षेत्र स्थित मिगलानी सिनेमा के पास बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दो युवकों को एक युवती के साथ रोका। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि युवक युवती को बुर्का पहनाकर अपने साथ ले जा रहे थे। युवती मूंढापांडे थाना क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है।

मामले में सलीम उर्फ जियाउल हसन निवासी इस्लाम नगर, करूला, थाना कटघर और सुहैल उर्फ असलम निवासी थाना भगतपुर के नाम सामने आए हैं। हालांकि, दोनों के खिलाफ लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बजरंग दल के रोहन सक्सेना सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कथित धर्मांतरण की आशंका जताते हुए कटघर थाने में विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की।

फिलहाल पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। युवती के बयान और उसकी इच्छा स्पष्ट होने के बाद ही वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी। पुलिस जांच के बाद आरोपों की सच्चाई स्पष्ट होगी।

 

रिपोर्ट- आशुतोष मिश्रा

और पढ़ें

[the_ad id="164"]