मैनपुरी में घर के बाहर खेल रहा तीन साल का बच्चा लापता, CCTV से मिला सुराग; आरोपी छोटेलाल गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में घर के बाहर खेल रहा तीन साल का बच्चा लापता हो गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रातभर तलाश अभियान चलाया। सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने सुबह बिछवां थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप से बच्चे को सकुशल बरामद कर आरोपी छोटेलाल को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह के मुताबिक, पुलिस को रात करीब 11 बजे बच्चे के लापता होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने मुकदमा दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक युवक बच्चे को अपने साथ ले जाता दिखाई दिया। इसके बाद जिलेभर में तलाश अभियान चलाया गया और यूपी-112 की पीआरवी टीमों को अलर्ट किया गया।

पुलिस के अनुसार, सुबह करीब आठ बजे बिछवां क्षेत्र के पेट्रोल पंप पर आरोपी बच्चे के साथ मिला। पुलिस ने बच्चे को परिजनों के सुपुर्द कर दिया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू की।

बच्चे की मां ज्योति ने बताया कि उनका बेटा रात करीब नौ बजे घर के बाहर खेल रहा था, तभी युवक उसे अपने साथ ले गया। शुरुआती पूछताछ में आरोपी और बच्चे के परिवार के बीच पुरानी कहासुनी की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]