मेरठ रेंज में 9 वांछित अपराधियों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मेरठ। मेरठ रेंज में लूट, डकैती, नकबजनी समेत विभिन्न मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे नौ वांछित आरोपियों पर डीआईजी मेरठ रेंज ने50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस के मुताबिक, इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संबंधित जिलों की पुलिस की संस्तुति पर यह कार्रवाई की गई है।

इन नौ आरोपियों में मेरठ के पांच, बागपत के दो तथा बुलंदशहर और हापुड़ के एक-एक आरोपी शामिल हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस को निर्देश दिए गए हैं।

इनाम घोषित आरोपियों में सुनील कुमार, मोनू, सिकंदर, शाह आलम, खालिद, मुरसलीन, मुकीम, धर्मेंद्र और संजय शामिल हैं। इनमें कई आरोपी चोरी, नकबजनी, लूट और अन्य गंभीर मामलों में वांछित हैं। कुछ आरोपियों के खिलाफ विभिन्न जिलों के थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज किया जाएगा। डीआईजी ने अधीनस्थ अधिकारियों को वांछित और फरार आरोपियों की धरपकड़ करने तथा अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस का कहना है कि पिछले तीन दिनों में नौ आरोपियों पर इनाम घोषित किया गया है। आने वाले दिनों में भी फरार अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]