महराजगंज में डांडिया कार्यक्रमों को लेकर हिंदू जागरण मंच ने उठाई नियम बनाने की मांग, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। शारदीय नवरात्र के दौरान जिले में आयोजित होने वाले गरबा और डांडिया कार्यक्रमों को लेकर हिंदू जागरण मंच ने जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एक पत्र के माध्यम से कुछ मांगें रखी हैं। मंच ने समाज में सद्भाव बनाए रखने और कार्यक्रमों को नियम-कानून के तहत संपन्न कराने की मांग करते हुए ज्ञापन दिया है। संगठन का कहना है कि वह कार्यक्रमों को पूरी तरह रोकने के पक्ष में नहीं है, बल्कि उन्हें निर्धारित नियमों के अनुसार कराने की व्यवस्था चाहता है।

ज्ञापन में संगठन ने कहा है कि नवरात्र के अवसर पर महराजगंज जिले के विभिन्न स्थानों पर गरबा और डांडिया कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। संगठन ने पिछले वर्ष नौतनवा के वाइट हाउस मैरेज हॉल में आयोजित डांडिया कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए आयोजन की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। मंच का कहना है कि ऐसे कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा और प्रवेश व्यवस्था को लेकर स्पष्ट नियम बनाए जाने चाहिए।

हिंदू जागरण मंच ने प्रशासन से मांग की है कि गैर-हिंदुओं को डांडिया कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति न दी जाए। साथ ही, कार्यक्रम स्थल के मुख्य प्रवेश द्वार पर दो पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए, जो आधार कार्ड की जांच के बाद ही हिंदू प्रतिभागियों को प्रवेश दें।

इसके अलावा संगठन ने मांग की है कि कार्यक्रम आयोजकों को पहले से निर्देश दिया जाए कि हिंदू जागरण मंच, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और अन्य संबंधित संगठनों के लगभग पांच कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में प्रवेश की अनुमति दी जाए। संगठन के अनुसार, इससे प्रवेश व्यवस्था पर नजर रखने और किसी संदिग्ध व्यक्ति की पहचान करने में मदद मिलेगी।

मंच ने अपने ज्ञापन में नवरात्र के कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन से स्पष्ट नियम बनाने और उनका पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है। अब इस मामले में प्रशासन की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं, इस पर लोगों की नजर रहेगी।

इस मौके पर अमित शर्मा सिर्फ गोलू,प्रभाकर पटेल, विपिन मौर्य, बबलू सिंह तथा तमाम लोग उपस्थित रहे

और पढ़ें

[the_ad id="164"]