नौतनवा, सोनौली और महराजगंज में हुई कार्रवाई
अभियान के तहत गांधी चौराहा, नौतनवा स्थित एम/एस सादिक ट्रेडर्स से गौक्रिष ब्रांड घी का नमूना लिया गया। वहीं, मंगल बाजार, सोनौली स्थित एम/एस कन्हैया जनरल स्टोर से साबूदाना तथा एम/एस विष्णु इंटरप्राइजेज से पतंजलि ब्रांड कुट्टू आटा का नमूना संग्रहित किया गया। इसके अतिरिक्त फरेंदा रोड, महराजगंज स्थित पतंजलि स्टोर से पतंजलि ब्रांड तिल के तेल का नमूना लिया गया।
खाद्य कारोबारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान संबंधित कारोबारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, शुद्धता और सुरक्षित भंडारण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। विभाग का उद्देश्य नवरात्रि पर्व के दौरान आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना है।
आगे भी जारी रहेगा अभियान
आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ के आदेश तथा जिलाधिकारी महराजगंज श्री गौरव सिंह सोगरवाल और प्रभारी सहायक आयुक्त (खाद्य)-II श्री के.के. उपाध्याय के निर्देशों के क्रम में यह कार्रवाई की गई।
प्रभारी सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-II ने बताया कि पर्व के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।
जांच अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री हंसराज प्रसाद, श्री अंकित सिंह, श्री पवन कुमार गोंड और श्री हिमांशु जयंत शामिल रहे।









